पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाकर सेना ने बनाया अस्थाई कैम्प

अतिक्रमण हटाकर सेना ने बनाया अस्थाई कैम्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाली जमीन पर 108 टीए बटालियन के आवास बनेंगे

नगरसंवाददाता | सागर

कृष्णगंजवार्ड से लगे हुए सैन्य एरिया में आर्मी हैड क्वार्टर की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। सेना के जवानों ने जमीन खाली कराकर वहां पर अपने अस्थाई कैम्प बना लिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेना के जवान सुबह करीब 10 बजे अपने साजो-सामान के साथ पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण करने वाले परिवारों को ताकीद कर कहा कि, आप लोग इस प्रतिबंधित क्षेत्र में दोबारा बसने की काेशिश नहीं करें। इसके बाद उन्होंने सीमेंट के खंबे गड़वाकर प्रभावित जमीन की घेराबंदी शुरू कर दी।

108टीए बटालियन के आवास बनेंगे : अतिक्रमणहटाने के बाद सेना ने इस क्षेत्र की जमीन को समतल कराने की तैयारी में है। इसके लिए पोकलेन और जेसीबी मशीन आई हैं। कैँट बोर्ड अध्यक्ष एवं ब्रिगेडियर हरमीतसिंह चटवाल के अनुसार इस जमीन पर सेना की 108 प्रादेशिक बटालियन के सैनिकों के आवास अन्य भवन बनेंगे। यह काम अगले वित्त वर्ष में शुरू कर दिया जाएगा। चटवाल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद बेघर हुए लोगों से सेना को पूरी हमदर्दी है लेकिन यह जमीन हमारी थी, इसलिए खाली करा ली। ब्रिगेडियर के अनुसार उन्होंने कलेक्टर अशोककुमार सिंह को हटाए गए परिवारों की एक सूची दी है। जिसमें उन्होंने इन लोगों को नियमानुसार बसाने का अनुरोध किया है।

बस्तागुम हुआ स्कूल नहीं गए, डिलीवरी के बाद प|ी को घर नहीं लाए : इधरअतिक्रमण में अपने आशियाने गवां चुके करीब 37 परिवार बड़ी दयनीय स्थिति में हैं। यह लोग अपने बुजुर्ग और बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे ठंड की मार सहने को मजबूर हैं। बची सड़ी-गली बल्ली-बगलिया और बांस की खपच्चियों से साड़ियों के पर्दानुमा दीवार बनाकर जैसे-तैसे सर छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हीं में से एक 10 साल के बच्चे आशीष ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान मेरा बस्ता गुम गया है। मैं स्कूल भी नहीं जा सका। इसी तरह एक अन्य युवक उमेश तोमर ने बताया कि प|ी को बच्चा हुआ है जिला अस्पताल में भर्ती है लेकिन यहां उसे यहां रखने की जगह नहीं है।