पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं में बढ़ रही नशे की लत

युवाओं में बढ़ रही नशे की लत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें युवाओं के वाहन दुर्घटना, आत्महत्या, घर से भागने, अकारण लड़ाई के विवाद बढ़ रहे हैं। स्थानीय स्वयं सेवियों ने जब इस संबंध सर्वे किया तो युवाओं में बढ़ रही नशा की आदत भी एक कारण रहा। हाल की में कमला नेहरू वार्ड निवासी अजुद्धी साहू का 16 वर्षीय बालक सतीश साहू विगत 15 दिन से गायब है।

पुलिस थाना में गुम इंसान भी कायम किया गया है। हाथ ठेला चलाकर घर का गुजारा करने वाला अजुद्धी ने पुलिस को खुलकर बताया कि मेरा पुत्र कोई अजीब टाइप का नशा करता है। वह छिप छिप कर रूमाल को तेज सांसों के साथ सूंघता है। जिस दिन से बालक गायब है उसके एक दिन पहले भी इसी टाइप का नशा करके घर आया था और घर में सभी से विवाद कर रहा था।

संतोष पटेल, प्रदीप चौधरी ने बताया कि आजकल युवाओं के ऐसे नशा करने की लत हो रही है जिसमें किसी प्रकार की कोई गंध आए, इसके लिए खांसी वाली दवा, टायर पंचर जोडऩे वाले सेलू शन की गंध, आयोडेक्स एवं पेन बाम को बेड में लगाकर उपयोग किया जा रहा है। समाज सेविका भारती नेमा, अंजना चौबे ने बताया कि बालकों में नशा की प्रवृति के कारण कई घटनाएं दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। नशा करके तेज गति से वाहन चालना, पढा़ई से ध्यान हटाना, अपराध जगत में जाना, आत्महत्या जैसी घटनाएं घटित हो रही है। इसका हटा क्षेत्र में औसत ज्यादा है। डॉ. मनोज तिवारी, ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों से ज्यादा सवाल जबाव करने पर कई गलत परिणाम सामने रहे हैं। इसके लिए बेहतर है। कि परिजन बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करे।