सोलर ऊर्जा से रोशन होगा अस्पताल
स्थानीयअस्पताल भवन में अब बिजली कटौती होने पर भी पंखा चलेंगे, रोशनी होगी, लेबर रूम में डिलेवरी के दौरान बिजली बंद होने पर गैस की रोशनी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। अस्पताल भवन को बिजली कटौती के दौरान सोलर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा।
विधायक उमादेवी खटीक ने मंगलवार को सोलर ऊर्जा प्लांट का लोकार्पण किया। विधायक ने बताया कि विधायक निधि से 5 लाख 25 हजार की लागत से इसे तैयार किया गया। इसके कनेक्शन बरामदा, वार्ड, ओपीडी सहित सभी महत्वपूर्ण कमरों को जोड़ा गया है। अस्पताल के जनरेटर के लिए विगत दो वर्ष से अधिकारियों से कहा जा रहा है, हटा का जनरेटर कहां लगा स्पष्ट नहीं बताया जा रहा। यहां निरंतर इसकी मांग उठती रही है। मांग को देखते ही यह कार्य पूरा किया गया है। भाजपा नेता लालचंद ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चल रही सरकार की योजनाओं को बताया। इसी अवसर नेत्र सहायक अरविंद नेमा ने विभाग की योजना के माध्यम से 40 वर्ष से अधिक आयु वाले, बीपीएल कार्डधारियों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें निशुल्क चश्मे वितरित किए। साथ ही नेत्र सुरक्षा के संबंध में आवश्यक बातों को बताया। बीएमओ डॉ. विशाल शुक्ला ने अस्पताल में पानी की समस्या को बताते हुए शासन प्रशासन से पानी अपूर्ति की मांग की साथ ही जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए सहयोग के प्रति आभार जताया।
हटा। अस्पताल में चश्मे वितरित किए गए।