- Hindi News
- हटा में नवनिर्मित न्यायालय कक्ष का लोकार्पण हुआ
हटा में नवनिर्मित न्यायालय कक्ष का लोकार्पण हुआ
हटा| नगरके कोर्ट में सोमवार को नव निर्मित न्यायालय कक्ष का लोकार्पण किया गया। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव ने फीता काटकर नवनिर्मित कक्ष को न्यायसेवा के लिए सौंपा। अपर लोक अभियोजक रामनारायाण गर्ग ने बताया कि अपर सत्र न्यायालय हटा के नव निर्मित न्यायालय कक्ष का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव ने विधिवत पूजन के साथ उदघाटन किया गया। सोमवार से ही अपर सत्र न्यायालयीन कार्य नवनिर्मित कक्ष से शुरू किया गया। इस कक्ष में बैठकर ही अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. सुभाष जैन ने ज्यादती के एक दस महीने पुराने मामले में फैसला दिया। उदघाटन कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. सुभाष जैन, व्यवहार न्यायाधीश श्री सैयाम, श्री वर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय व्यास, पूर्व अध्यक्ष पीसी गर्ग, रमेश असाटी, सचिव श्रीकांत तिवारी सहित कर्मचारी तथा अधिवक्ता मौजूद थे।