नवचंडी महायज्ञ का आयोजन हुआ
नगरके चंडी जी मंदिर में सोमवार को 24 घंटे नवचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का आयोजन नगर के कलू नामदेव, संतोष नामदेव द्वारा कराया गया। िजसमें सुबह से शाम तक पंडितो द्वारा चंडी पाठ का वाचन किया गया एवं शाम काल से देर रात तक नवचंडी महा यज्ञ चला।
इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओ ने मंदिर पहुंच कर माता के दर्शन कर यज्ञ में शामिल होकर धर्मलाभ उठाया।