पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवसेना और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मनाया शहीद दिवस

शिवसेना और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मनाया शहीद दिवस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटा | नगर शिवसेना और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के बलिदान दिवस पर सरस्वती स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर उनके द्वारा की गई देश सेवा के लिए याद किया गया। इसके बाद नगर में युवाओ को जागरूक करने के लिए और वेलेंनटाइन डे के विरोध में वाहन रैली निकालकर दिन भर नगर भ्रमण किया। गौरतलब हो कि शिवसेना ने कुछ दिनों पूर्व एसडीएम को ज्ञापन देकर नगर के कोचिंग शैक्षणिक संस्थान बंद करने की मांग की थी। कार्यक्रम में इस दौरान हेमंत नापित, अनिल मिश्रा, धीरू राय, हेमंत तंतुवाय, राहुल सोनी, अभिषेक दुबे, निखिल बर्मन, दीपू अग्रवाल, अंकित मिश्रा, राहुल राजपूत, कपिल साहू, प्रताप विश्वकर्मा, आसु राय आदि सहित बड़ी संख्या में अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...