पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेवा की ज्वेलरी बनाकर किया श्रंगार

मेवा की ज्वेलरी बनाकर किया श्रंगार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25सितंबर को आयोजित होने वाली महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर नगर में सप्ताहिक कार्यक्रमों का शुभारंभ स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में हुआ। समाज के वरिष्ठजनों द्वारा महाराजा अग्रसेन की आरती पूजन करने के साथ ही एक सप्ताह तक चलने वाली सांस्कृतिक, सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। ओमप्रकाश अग्रवाल, उमेश चंद्र बजाज, डाॅ. किशोरी लाल अग्रवाल, बंसत फौजदार, सुरेंद्र अग्रवाल ने आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की प्रतिभाओ को निखारने मंच मिले, समाज में आपस में मेलमिलाप बड़े इसी उद्देश्य से महाराजा अग्रसेन जयंती पर इस प्रकार के आयोजन रखे हैं। दिव्यांशु बजाज, रीतेश, विजय, प्रियांक, पंकज ने सारे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए हर प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागी हो इसके लिए प्रेरित किया। महिला मिलन समिति से रीता अग्रवाल ने बताया कि जयंती समारोह के शुभारंभ अवसर पर मेहंदी प्रतिायोगिता एवं मेवा से ज्वेलरी बनाकर उसका श्रंगार करने की प्रतियोगिता रखी गई जिसमें 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम 25 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।

हटा। अग्रेसनजयंती के उपलक्ष्य में समाज की महिलाओं ने प्रतियोगिताएं आयोजित की। खाद्य सामग्री से बनाए गए आभूषणों से सजी महिलाएं।