नोहटा।|गांव के ईदगाह के समीप नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। जानकारी के अनुसार नोहटा निवासी रहीम पिता छोटे खां (55) पिछले कई दिनों से पेट दर्द से पीड़ित था। जिसके चलते मंगलवार की सुबह उसने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।