- Hindi News
- होशंगाबाद|हमें गर्वहै कि हम मलयाली हैं। आगे भी हमें मलयाली
होशंगाबाद|हमें गर्वहै कि हम मलयाली हैं। आगे भी हमें मलयाली
होशंगाबाद|हमें गर्वहै कि हम मलयाली हैं। आगे भी हमें मलयाली समाज के संस्कारों को विस्तार देने के लिए जो भी करना पड़ेगा, उसे हम हर स्तर पर जाकर करेंगे। युवाओं के बीच मलयाली समाज के संस्कारों का विस्तार करने के लिए भी काम करेंगे। यह बात मलयाली समाज की संरक्षक इंदिरा मंडलोई ने कार्यक्रम के दौरान कही। रविवार को केरल का त्योहार ओणम कामाख्या गार्डन में मनाया गया। इस दौरान गार्डन में जिले भर से मलयाली समाज के लोग एकत्रित हुए थे। कार्यक्रम में युवतियों ने केरला की सभ्यता से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मलयाली समाज के महासचिव जोली इलन्तूर ने बताया कि सेंट जोसफ नर्सिंग कॅालेज की जिल्सी, आन्सी, अमृता, आंसिलिन एवं समूह ने केरल के प्रसिद्घ तिरूवातिरा नृत्य की प्रस्तुति दी। गणेशवंदना की प्रस्तुति जिसना अब्राहम द्वारा दी गई। इसके बाद समाज के मेधावी छात्रों जिशु जोसफ एवं अपर्णा मोहन को अमित पगारे ने अपनी मां की स्मृति में सम्मानित किया। कार्यक्रम में सेंट जोसफ नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य सिस्टर जीना, प्रशांत नायर, समाज के उपाध्यक्ष स्टीफन नैनाप आदि उपस्थित थे।
होशंगाबाद। मलयाली एसोसिएशन द्वारा कामाख्या गार्डन में ओणम त्योहार मनाया गया। इस दौरान नृत्य की प्रस्तुति देती समाज की युवतियां।
ओणम त्योहार: हमें गर्व है, हम मलयाली हैं