पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे की पिटाई से पिता की मौत

बेटे की पिटाई से पिता की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहागपुर| सेमरीहरचंदस्थित पुरानी दाल मिल निवासी एक युवक ने शराब पीने से मना कर रहे पिता को पीट दिया था। गंभीर रूप से घायल पिता को सोहागपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। घायल वृद्ध ने रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोहागपुर पुलिस के मुताबिक शनिवार को सुखराम कहार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपने बेटे गनेश कहार को शराब पीने के लिए मना किया था। इसी बात को लेकर गनेश ने उसके साथ मारपीट की थी। सुखराम के हाथ शरीर के अन्य हिस्सों में चोट थी। टीआई महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि होशंगाबाद में उपचार के दौरान सुखराम की मौत हो गई है। होशंगाबाद पुलिस से केस डायरी मिलने के बाद आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।