- Hindi News
- एक ही परिवार की दो दो आईडी, अब एक को कर रहे डिलीट
एक ही परिवार की दो-दो आईडी, अब एक को कर रहे डिलीट
समग्रपोर्टल पर एक परिवार की दो आईडी हैं। जिसमें से एक आईडी को फूड विभाग डिलीट कर रहा है। 15 दिनों में जिले के ऐसे 1820 परिवारों के 5 हजार 400 सदस्यों की दो में से एक आईडी को डिलीट किया गया है। समग्र पोर्टल पर दर्ज ये सभी परिवार ऐसे हैं जिन्हें किसी किसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन परिवारों को पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ आगे भी मिलेगा। लेकिन इसके लिए एक ही आईडी मान्य होगी।
फूड कंट्रोलर ज्योति शाह नरवरिया ने बताया कि समग्र पोर्टल पर जिले के 1 लाख 42 हजार परिवार और उनके 4 लाख सदस्यों की आईडी बनी हुई है। जिसमें से अधिकांश परिवार और उनके सदस्यों की डबल आईडी है। जनपद और नगरपालिका द्वारा इनमें से प्रत्येक परिवार की सही आईडी का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि दो में से एक आईडी को डिलीट किया जा सके। उन्होंने बताया कि 1 सितम्बर से जिले में यह काम शुरू हुआ है। अभी तक 1820 परिवारों के 5 हजार 400 सदस्यों की डबल आईडी को डिलीट कर, सही आईडी को सभी योजनाओं से जोड़ा जा चुका है। बाकी के परिवारों की आईडी की भी जांच की जा रही है यह काम सितम्बर लास्ट तक चलेगा।