- Hindi News
- मतदाता सूची पर आज तीन बजे तक लेंगे दावे आपत्तियां
मतदाता सूची पर आज तीन बजे तक लेंगे दावे आपत्तियां
^दावा-आपत्तिके एक हजार आवेदन आए हैं। सोमवार को 3 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे।^ -राजेंद्र पंवार, तहसीलदार,होशंगाबाद
अंतिम मतदाता सूची 20 अक्टू. को प्रकाशित होगी
20अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसके पहले 1 अक्टूबर को वेंडर से प्राप्त चैक लिस्ट की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी और अपने हस्ताक्षर के बाद चैक लिस्ट में संशोधन करवाया जाएगा। 9 अक्टूबर को वेंडर द्वारा मतदाता सूची अनुपूरक सूची का मुद्रण कर जिला कार्यालय को दी जाएगी। इसी दिन सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी।
16 दिनों में आई 1 हजार आपत्तियां
नगर संवाददाता|होशंगाबाद
नगरीयनिकाय चुनाव में प्रयुक्त होने वाली फोटो युक्त मतदाता सूची पर 16 दिनों में एक हजार दावे-आपत्ति के आवेदन आए हैं। दावा, आपत्ति के लिए सोमवार अंतिम दिन है। सोमवार को 3 बजे तक ही आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद आने वाले आवेदनों को अप्राप्त माना जाएगा। इन आपत्तियों का निराकरण मंगलवार 16 सितम्बर से शुरू हो जाएगा, क्योंकि 22 सितम्बर तक आपत्तियों का निराकरण होगा। इसके बाद सूची डाटा एंट्री के लिए वेंडरों को दी जाएगी। चुनाव को देखते हुए आब्जर्वरों का एक दल सोमवार को नगरीय क्षेत्र में बनाए जाने वाले मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सकता है।