- Hindi News
- धरमकुंडी से ही मेरे पीछे लग गए थे तीन बाइक सवार
धरमकुंडी से ही मेरे पीछे लग गए थे तीन बाइक सवार
मैंसिवनी-बनापुरा से निकला था। जैसे ही धरमकुंडी से होकर निकला तभी देखा कि तीन बाइक सवार युवक मेरे पीछे रहे हंै। मैंने अपनी बाइक की स्पीड भी धीमी की, लेकिन बाइक सवार आगे नहीं निकले बल्कि पीछे ही रहे। डोलरिया से होकर मैं जैसे ही इटारसी नाके से निकला तभी तीनों बाइक सवार मेरे करीब आए और एक युवक ने मुझे गोली मार दी। जिसके बाद मैं घायल हालत में डोलरिया थाने पहुंचा। यह जानकारी अज्ञात बदमाशों की गोली का शिकार हुए इटारसी के व्यापारी किशोर पांडे ने डोलरिया पुलिस के अधिकारियों को दी।
रविवार को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती श्री पांडे के बयान लेने डोलरिया पुलिस पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस व्यापारी से पूछताछ करती रही। व्यापारी ने किसी भी तरह का विवाद होने की जानकारी से इंकार किया है। डोलरिया थाना प्रभारी केएस चंदेल ने बताया कि 9 सितंबर को गोली चलाने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। बयान में सामने आया है कि धरमकुंडी के आगे से ही कुछ बाइक सवार श्री पांडे के पीछे लगे थे। जिसके बाद उन पर हमला हुआ है। घटना के पीछे क्या कारण है अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।