पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी परिषद आज देगा ज्ञापन

विद्यार्थी परिषद आज देगा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थी परिषद आज देगा ज्ञापन

होशंगाबाद। अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं अौर टीआई के बीच शनिवार को हुए विवाद के बाद सोमवार से परिषद पूरे जिले में इसके खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारियों में जुट गई है। परिषद के जिला संयोजक विक्रम सूर्यवंशी ने पुलिस विभाग पर आरोप लगाया है कि पुलिस के पास इस विषय में पूरी जानकारी होने के बाद भी पुलिस विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अब इस पूरे मामले में विद्यार्थी परिषद पूरे जिले में सोमवार को पूरे जिले में टीआई और पुलिस विभाग के खिलाफ तहसील स्तर पर गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा।

स्वस्थरहो, मस्त रहो अभियान की शुरुआत

होशंगाबाद। शासकीयगृह विज्ञान महाविद्यालय में स्वस्थ रहो मस्त रहो अभियान की शुरुआत रविवार से कर दी गई। इस दौरान हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं और स्पोर्ट्स की छात्राओं ने प्राध्यापक डॉ.ज्योति जुनगरे के साथ मिलकर कॉलेज कैंपस में शुरुआत की। डॉ.जुनगरे ने बताया कि छात्राओं के श्रमदान से पूरे कॉलेज कैंपस स्वच्छ बनाया जाएगा। इस अभियान को लगातार चलाया जाएगा।

इंजीनियर्सडे पर कामाख्या गार्डन में कार्यक्रम

होशंगाबाद। जिलेके डिप्लोमा धारक इंजीनियर सोमवार को इंजीनियर डे कामाख्या गार्डन में मनाएंगे। डिप्लोमा इंजीनियर जिला समिति के सचिव आरके पाठक ने बताया कि इस कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी, इरीगेशन, पीएचई, आरईएस, प्रधानमंत्री सड़क योजना, पीआईयू के सभी इंजीनियर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कामाख्या गार्डन में कार्यक्रम शाम 6 से 7 बजे के बीच रहेगा।

ऋषिकांतविश्वकर्मा बने अध्यक्ष

होशंगाबाद। राष्ट्रीयहिन्दू सेना के संस्थापक प्रदीप शैंद्रे की सहमति पर सेना प्रमुख सुरेंद्र सिंह परमार ने ऋषिकांत विश्वकर्मा को होशंगाबाद जिले का अध्यक्ष बनाया है। यह जानकारी सुरेंद्र सिंह परमार ने दी।