शौर्या दल के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
शौर्या दल के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण
होशंगाबाद। महिलासशक्तिकरण विभाग द्वारा नर्मदा निर्मिति केंद्र में शौर्यादल के बाबई होशंगाबाद के 60 रिसोर्स पर्सन को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी मनोरमा गढ़वाल, पर्यवेक्षक साधना परसाई निरूपमा माथुर ने दिया। इस अवसर पर शौर्यादल क्या है, इसका गठन कैसे किया जाए दल का स्वरूप कैसे हो इसकी जानकारी दी गई।