पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलास्तरीय प्रतियोगिता में लगाई छलांग

जिलास्तरीय प्रतियोगिता में लगाई छलांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में लगाई छलांग

बनखेड़ी। सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को जिलास्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें होशंगाबाद जिले के शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, वैदिक गणित प्रतियोगिता और विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य अंकित शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पूरे जिले के शिशु मंदिर के छात्र-छात्रा एकत्र हुए। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष जीवनलाल साहू, सदस्य जीवनलाल मालानी, चन्द्र शेखर गढ़वाल, शेरसिंह रघुवंशी, हल्के भैया विश्वकर्मा, रमेश राय, लखनलाल महलगमैया द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।