- Hindi News
- डेयरी व्यवसायी से हुई देहात थाने में पूछताछ, जबलपुर से नहीं आई पत्नी
डेयरी व्यवसायी से हुई देहात थाने में पूछताछ, जबलपुर से नहीं आई पत्नी
बाबईरोड स्थित तार फैक्ट्री के पास 27 अगस्त को हुए गोलीकांड के संबंध में देहात पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। जोधपुर, अहमदाबाद, सूरत सहित अन्य जगहों पर जांच करने के बाद पुलिस का अमला होशंगाबाद लौट आया है। जानकारियां सामने आने के बाद रविवार को डेयरी व्यवसायी को देहात थाने में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। एएसपी अमृत मीना के साथ ही देहात थाने के अधिकारियों ने कई घंटों तक डेयरी व्यवसायी ओम प्रकाश प्रजापति से पूछताछ की। हालांकि घटना को लेकर डेयरी व्यवसायी ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी, मामले को लेकर अब कई संदेह पुलिस के सामने आए हैं। किसी पूर्व की घटना को लेकर ही डेयरी व्यावसायी उसकी प|ी पर हमला होने की जानकारी सामने रही है। आसाराम आश्रम से जुड़े कई लोगों से भी पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि डेयरी व्यवसायी की संपत्ति की जांच में भी कई तथ्य सामने आए हैं। जिनकी पुष्टि पुलिस ने कर ली है।
एएसपी अमृत मीना ने बताया कि ओम प्रकाश प्रजापति से जानकारी ली गई है। उनकी प|ी सीमा आहूजा जबलपुर में हैं जिनसे फिलहाल कोई बात नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।