- Hindi News
- जिला मलेरिया अधिकारी ने अपना चार्ज छाेड़ने के लिए सीएमएचओ को लिखा पत्र
जिला मलेरिया अधिकारी ने अपना चार्ज छाेड़ने के लिए सीएमएचओ को लिखा पत्र
जिलेमें बढ़ते मलेरिया और डेंगू के मामले को देखते हुए ज्वाइनिंग देने के कुछ दिन बाद ही जिला मलेरिया अधिकारी ने मलेरिया डिपार्टमेंट का काम छोड़ने के लिए सीएमएचओ को पत्र लिखा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.जीसी सोनी का कहना है कि काम अधिक होने के कारण वो मलेरिया का चार्ज छोड़ रहे हैं। इससे साफ होता है कि स्वास्थ्य विभाग जिले में बढ़ रहे मलेरिया और डेंगू के मामलों को लेकर कितना गंभीर है। अभी भी बनखेड़ी के परसवाड़ा, सोहागपुर, सुखतवा और सिवनीमालवा के ग्रामों में फैल रहे बुखार की स्थिति ठीक नहीं हैं। हालांकि काम की अधिकता होने के कारण मलेरिया का चार्ज छाेड़ने की इच्छा जताने वाले डॉ.सोनी दूसरा काम देखना चाहते हैं। हाल ही में विदिशा के सीएमएचओ बने डॉ.पीके चतुर्वेदी के डीआईओ के पद पर डॉ.जीसी सोनी चार्ज लेने की इच्छा जता रहे हैं। डीएचओ डॉ.जीसी सोनी ने बताया कि उन्होंने सीएमएचओ को जिला मलेरिया अधिकारी का पद छोड़ने के लिए पत्र शुक्रवार को िलखा है।