- Hindi News
- सेठानी घाट के तिलक भवन में लगेंगे अग्निशमन यंत्र
सेठानी घाट के तिलक भवन में लगेंगे अग्निशमन यंत्र
घटना के समय दमकल का नहीं करना होगा इंतजार
सिटीरिपोर्टर| होशंगाबाद
सेठानीघाटपर अब नगरपालिका अग्निशमन यंत्र लगाएगी। घाट पर ये यंत्र तिलक भवन में लगेंगे। साथ ही छोटे वाहन भी वहां खड़े किए जाएंगे, ताकि घटना के समय तुरंत उस पर काबू पाया जा सके। अभी दमकलें मौके पर पहुंच नहीं पाती हैं। कई बार ट्रैफिक जाम हो जाता है तो कई बार सकरी गलियां भी कारण बनती हैं। यंत्र लगने और छोटे वाहन होने से इन बातों से बचा जा सकेगा। यह यंत्र मार्च में लगने की संभावना है।
नगरपालिका के दमकल विभाग में अभी दो ही दमकल हैं। एक दमकल खराब है। नपा में एक दमकल लेने के अलावा दो क्विक रिस्पांस वीकल भी ली जाना है। यह वीकल छोटी गलियों में आसानी से पहुंच सकते हैं। इनकी खरीदी की प्रक्रिया चल रही है। चूंकि सेठानीघाट पर हजारों लोग प्रतिदिन आते हैं, इसलिए यहां अलग से अगिनशमन यंत्र लगाने की तैयारी की जा रही है। अभी घाट पर पहुंच मार्ग पर अतिक्रमण हो रहे हैं। इससे लोगों को ही आने जाने में परेशानी होती है।
कलेक्टर संकेत भोंडवे ने नपा को घाट पर यह यंत्र लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से दुघर्टना को रोका जा सकता है। नपा के सहायक यंत्री महेश अग्रवाल ने बताया कि दो क्विक रिस्पांस वीकल और एक दमकल लेने की तैयारी की जा रही है। नपा परिषद में प्रस्ताव पास होने के बाद दमकलों की संख्या यहां बढ़ सकती है। सीएमओ पवन सिंह ने बताया कि घाट पर यंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
होशंगाबाद। सेठानी घाट स्थित तिलक भवन जहां अग्निशमन यंत्र लगेगा।