पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के तीसरे चरण की तैयारी पूरी, 22 को मतदान

चुनाव के तीसरे चरण की तैयारी पूरी, 22 को मतदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होमसाइंस कालेज को बनाया स्ट्रांग रूम, 25 फरवरी को होगी मतगणना

पॉलिटिकलरिपोर्टर|होशंगाबाद

पंचायतचुनाव के तीसरे चरण की तैयारियां पूरी हाे गई हैं। अब 22 फरवरी का मतदान होगा। तीसरे चरण में होशंगाबाद में 49 पंचायतें हैं। इसमें चुनाव होना है। इसके लिए 21 फरवरी को स्ट्रांग रूम होमसाइंस कालेज से चुनाव सामग्री मिलेगी। होशंगाबाद के अलावा बनखेड़ी, बाबई में भी चुनाव होना है।

जिले में पंचायत के तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। होशंगाबाद में 49 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें 834 पंच के पद हैं तथा 16 जनपद सदस्यों के पद है। साथ ही दो पद जिला पंचायत सदस्य के हैं। जनपद में कुल 80 हजार मतदाता हैं। ग्राम पंचायत के 834 पंच में से 600 पद निर्वरोध आए हैं 91 पद पर चुनाव होंगे और बाकी रिक्त् हैं। इन पदों पर बाद में चुनाव होंगे। तहसीलदार अतुल सिंह ने बताया जिला पंचायत सदस्य और जनपद सदस्य के लिए ईवीएम से मतदान होगा। पंच और सरपंच के लिए मतपत्र का ही उपयोग होगा। चुनाव के लिए 156 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मतदान होगा। ईवीएम से हो रहे चुनाव के लिए 25 फरवरी को मतगणना होमसांइस कालेज में होगी, इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। वहीं पंच और सरपंच के चुनाव के तुरंत बाद ही मतगणना शुरू हो जाएगी।

मतगणना के बाद घोषणा बाद ही होगी लेकिन यह बता दिया जाएगा कि किसको कितने मत मिले हैं। 22 फरवरी को चुनाव के बाद ही तुरंत मतगणना शुरू हो जाएगी। इन दोनों तहसीलों के अलावा बाबई और बनखेड़ी पंचायतों में भी चुनाव होंगे। इसके पहले सोहागपुर, केसला, पिपरिया, सिवनीमालवा में पहले ही चुनाव हो चुके हैं। ये चुनाव पहले और दूसरे चरण में हुए है।