- Hindi News
- मध्यान्ह भोजन में कमियां मिली तो होगी कार्रवाई
मध्यान्ह भोजन में कमियां मिली तो होगी कार्रवाई
जिलेमें एमडीएम से संबंधित रिकार्डों को चेक किया जा रहा है। जिसमें मध्यान्ह भोजन परोसने वाले समूहों और एजेंसियों को शासन से मिलने वाले खाद्यान्न, राशि की जांच की जा रही है। रिकार्ड सत्यापन में देखा जा रहा है कि किस समूह एजेंसी ने कितने बच्चों पर किस दर से खर्च किया है। इसकी रिपोर्ट सितम्बर माह के आखरी सप्ताह में तैयार की जाएगी। जिसमें शासन के नियम के विरुद्ध बच्चों पर अधिक और कम खर्च करने वाले समूह एजेंसियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
मध्यान्ह भोजन प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि माह सितम्बर 2014 को अभिलेख संधारण माह के रुप में मनाया जा रहा है। इसमें अधिकारियों की टीम क्लस्टर मध्यान्ह भोजन के रिकार्ड अभिलेखों की जांच कर रहे है। जिसमें बनखेड़ी क्लस्टर के लिए जिला परियोजना समन्वयक सरदार सिंह पटेल, बाबई के लिए जिला ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिकारी मनरेगा राजेश जोशी, केसला के लिए एमडीएम प्रभारी प्रदीप चौहान, होशंगाबाद के लिए जिला परियोजना समन्वयक एनबीए प्रीति वरकड़े , सोहागपुर के लिए सहायक परियोजना अधिकारी ज्योति साहू, पिपरिया के लिए टॉस्क मैनेजर राजेश ठाकुर सिवनीमालवा क्लस्टर के लिए क्वालिटी मॉनीटर भारती डोलस की ड्यूटी लगाई गई है। इन अधिकारी द्वारा ब्लाकवार रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद उसे प्रस्तुत किया जाएगा।
अधिकारी देख रहे रिकार्ड