पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल बाद भी नहीं मिली जिले के 90 वरिष्ठ अध्यापकों को क्रमोन्नति

एक साल बाद भी नहीं मिली जिले के 90 वरिष्ठ अध्यापकों को क्रमोन्नति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके 90 वरिष्ठ अध्यापकों को एक साल पहले प्रमोशन मिलना था, उन्हें एक साल बाद भी क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिला है। इन अध्यापकों की मई 2014 में डीईओ द्वारा वरिष्ठता सूची जारी भी की गई है। इस सूची में सभी को वरिष्ठ अध्यापक के पद पर अगस्त 2013 की स्थिति में 12 साल पूरे हो चुके हैं। जो प्रमोशन के दायरे में आते है। लेकिन शासन स्तर से नीति निर्धारण में देरी के चलते मामला रुका हुआ है। ऐसे में 12 साल पूर्ण करने वाले वरिष्ठ अध्यापक क्रमोन्नति की मांग रहे है। क्योंकि प्रमोशन नहीं मिलने के कारण वे क्रमोन्नति के दायरे में आते है। जिसमें उन्हें प्रमोशन के सामान वेतन अन्य सुविधाएं मिलने लगेगी। लेकिन इस कार्रवाई में भी देरी हो रही है। हालांकि पूर्व में जिला पंचायत डीईओ ने कार्रवाई की है। जिसके बाद मई में अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी की थी जिस पर दावा-आपत्ति मंगवाए गए थे। लेकिन दावा-आपत्ति का निराकरण के बाद दूसरी सूची जारी ही नहीं हुई। अब वरिष्ठ अध्यापकों का कहना है कि क्रमोन्नति के लिए प्रस्ताव मंगवाए जा रहे है। यदि पूर्व में जारी गई है वरिष्ठता सूची के अनुसार क्रमोन्नति की कार्रवाई की गई तो कई पात्र अध्यापकों का नुकसान होगा, क्योंकि अंतरिम वरिष्ठता सूची में कई प्रकार की त्रुटियां है।

एक माह के भीतर पूरी कर लेंगे कार्रवाई

^मैंनेएक सप्ताह पहले ही ज्वाइन किया है। इसलिए मुझे अध्यापकों की क्रमोन्नति संबंधी ज्यादा जानकारी नहीं है। फिर भी एक महीने के भीतर इस संबंध में कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।\\\'\\\' अरविंदचौरगढ़े, डीईओ,होशंगाबाद

पहली सूची पर क्रमोन्नति दी तो लाभ से वंचित रह जाएंगे कई अध्यापक

वरिष्ठ अध्यापकों के संबंध में कब क्या हुआ

19मई 2014:- डीईओने जिला पंचायत अंतर्गत कार्यरत 90 वरिष्ठ अध्यापकों की अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी की।

27मई 2014:- इसदिनांक तक दावे, आपत्ति मंगवाए थे। 30 मई तक निराकरण के बाद अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन होना था। लेकिन सूची प्रकाशित नहीं हुई। इस सूची में त्रुटि थी क्योंकि जो वरिष्ठ अध्यापक एसटी, एससी वर्ग से था उसे ओबीसी केटेगरी का बताया था। सूची में और भी गलतियां थी। अब यदि आने वाले समय में इसी सूची पर क्रमोन्नति दी जाती है तो परेशानी होगी।

30अगस्त 2014:- फिरसे क्रमोन्नति के लिए प्रस्ताव मंगवाए गए। इसके पहले 9 दिसम्बर 2013 को भी प्रस्ताव