पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाकिसं का धरना आज

भाकिसं का धरना आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकिसं का धरना आज

होशंगाबाद| किसानोंकी समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय किसान संघ मप्र की जिला इकाई गुरुवार एक दिवसीय धरना देगा। संघ के अध्यक्ष रमाकांत मीना ने बताया कि धरना 11 बजे से रामजी बाबा समाधि स्थल परिसर में दिया जाएगा। किसानों की समस्याओं के संबंंध में कलेक्टर से बात भी की जाएगी।

कार्यशालाआज

होशंगाबाद|दत्तक ग्रहणकी कार्यशाला 18 सितंबर को सुबह 11 बजे रेवा सभाकक्ष में होगी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला में योजना से संबंधित विभागों के अधिकारियों, बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों, अटल बाल पालकों , शिशु गृह प्रबंधकों, अशासकीय संस्थाओं के सदस्यों से उपस्थित रहेंगे।

जयंतीपर पौधे रोपे

होशंगाबाद| श्रीनर्मदापुरम नर्मदांचल सामाजिक सेवा समित, पतांजलि योग पीठ नेचर क्लब द्वारा बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। गीता भवन के पास विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस दौरान कटहल, आम, नीबू, जामुन, नीम आदि पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर रमेशचंद्र मेहरा, मधुसूदन शर्मा, प्रकाशचंद्र गौर, रोहित पवार, राघवेंद्र प्रसाद जैन आदि उपस्थित थे।

भाजपाने किया धन संग्रह

होशंगाबाद| प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नगर मंडल ने कश्मीर में बाढ़ पीडितों के लिए धन संग्रह अभियान की शुरुआत की। भाजपा के सुनील कुमार राठौर ने बताया कि यह अभियान आगामी 15 दिनों तक चलेगा। अभियान में एकत्रित होने वाली राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी। वहीं, नपा अध्यक्ष माया नारोलिया ने एक माह का वेतन देने की बात कही है। उन्होंने नपा के कर्मचारी वार्ड पार्षदों से भी एक दिन का वेतन देने की अपील की है।