पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार बढ़ेगा गेहूं, चना और गन्ने का रकबा

इस बार बढ़ेगा गेहूं, चना और गन्ने का रकबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानोंका रुझान गेहूं, चना और सरसो के साथ-साथ अब गन्ने की खेती की तरफ बढ़ा है। यही वजह है कि आने वाले रबी सीजन में चना के बाद सबसे अधिक गन्ने के रकबे में 1.15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि जिले में सबसे अधिक हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोई जाने वाली गेहूं फसल का रकबा केवल 1 हजार 1 सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल बढ़ा है। इधर इस साल 3 लाख 24 हजार 850 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी सीजन की बुवाई का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें पिछले साल की तुलना में केवल 5.6 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि पिछले साल रबी फसलों का रकबा 16.28 फीसदी बढ़ा था। उप संचालक कृषि बीएल पाठक ने बताया कि आगामी रबी सीजन का प्लान जिले में अलग-अलग क्षेत्र के किसानों के रुझान को देखने के बाद तैयार किया है। जिसमें चने के रकबे में 2 हजार 1 सौ, गन्ने में 1 हजार 1, गेहूं में 1 हजार 1 सौ सरसों के रकबे में 1 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ोत्तरी का अनुमान है। चना के बाद सबसे अधिक गन्ना का रकबा बढ़ने की संभावना है क्योंकि रबी सीजन में पिछले कुछ सालों से किसान ओलावृष्टि से जूझ रहे है। जबकि गन्ने की फसल कम प्रभावित होती है। उप संचालक कृषि बीएल पाठक ने बताया रबी फसलों के रकबे में पिछले दो साल में 21 हजार क्षेत्रफल की बढ़ोत्तरी हुई है।