- Hindi News
- पचमढ़ी का नालंदा टोला अब बनेगा नालंदा नगर
पचमढ़ी का नालंदा टोला अब बनेगा नालंदा नगर
होशंगाबाद| पचमढ़ीके नालंदा टोला में वर्षो से झुग्गियों एवं टपरों में रह रहे लगभग 381 परिवारों को व्यवस्थित करने, उनके आर्थिक एवं सामाजिक उन्नयन के लिए पहल की गई है। कमिश्नर वीके बाथम मंगलवार को पचमढ़ी प्रवास के दौरान नालंदा टोला पहुंचे और स्थानीय लोगों से चर्चा की। कमिश्नर ने उन्होंने झुग्गियों एवं टपरों में रह रहे लोगों को विभिन्न आवासीय योजनाओं में ऋण अनुदान उपलब्ध कराके काॅलोनी बनाकर नालंदा टोला को नालंदा नगर बनाने की बात कही।
कमिश्नर ने स्थानीय निवासी लक्ष्मण से पूछा कि क्या करते हो, बैंक में खाता है या नही। इस पर उसने बताया कि मजदूरी करता हूँ, 150 रूपए प्रतिदिन मिलते हैं, बैंक में खाता नही है। लक्ष्मण की झुग्गी के अंदर जाकर जायजा लिया। वहां खड़ी एक बालिका से पढ़ने की जानकारी ली। छात्रा लक्ष्मी से बात की तो वह प्रश्नों का जवाब नहीं दे सकी।