पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉडी बिल्डर शिव कुमार बने चैंपियन ऑफ चैंपियन

बॉडी बिल्डर शिव कुमार बने चैंपियन ऑफ चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉडी बिल्डर शिव कुमार बने चैंपियन ऑफ चैंपियन

होशंगाबाद| बालागंजस्थित मंगल भवन में बुधवार को गोल्ड जिम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 17 बॉडी बिल्डर्स ने अपने शरीर का प्रदर्शन किया। चैंपियन ऑफ चैंपियन, बेस्ट पोजर, इंप्रूव बाॅडी मोस्ट मस्क्यूलर का अवार्ड विजेता खिलाड़ियों को दिया गया। साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को पदक दिए गए। प्रदेश र| शहनवाज अली मिस्टर भोपाल आमीर खान ने विजेता खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थे। भरत सिंह राजपूत, भाजपा महामंत्री अखिलेश खंडेलवाल, अधिवक्ता प्रशांत हर्णे , जिला बॉडी बिल्डिंग के अध्यक्ष विजय दिबोलिया , प्रकाश शिवहरे ने विजेताओं को ट्राफी दी। कार्यक्रम का संचालन दीपक महाला ने किया। शहनवाज अली ने बताया कि चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब शिव कुमार राजपूत को मिला है। बेस्ट पोजर ऋतिक गुप्ता, बेस्ट इंप्रूव बॉडी संगम तिवारी, मोस्ट मस्क्यूलर मैन का खिताब नर्मदा कहार को मिला है।