प्रशिक्षण आवेदन 25 सितम्बर तक आमंत्रित
प्रशिक्षण आवेदन 25 सितम्बर तक आमंत्रित
होशंगाबाद। जिलेमें मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवाओं से 24 सितम्बर तक आवेदन मंगाए गए हैं। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
विकासकार्यों की समीक्षा बैठक स्थगित
होशंगाबाद। नर्मदापुरमसंभाग के कमिश्नर व्ही.के.बाथम द्वारा 19 सितम्बर को प्रस्तावित कलेक्टर कांफ्रेंस एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को कृषि महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के कारण स्थगित कर दी गई है।
विश्वकर्माजयंती पर कार्यशाला में दी जानकारी
होशंगाबाद जनपदकार्यालय में श्रम विभाग द्वारा विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माया नरोलिया विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष भगवती चौरे थे। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ उमेश शर्मा, सहायक श्रम आयुक्त नीलम सिंह, सीएमओ पवन कुमार सिंह, श्रम निरीक्षक एके वर्मा आदि उपस्थित थे। नपा अध्यक्ष ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी दी श्रमिकों से पंजीयन कराने की बात की।
जिलाकार्यकारिणी की बैठक 21 को
होशंगाबाद।जिला अजाक्स संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक रविवार को 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे से जिला अजाक्स कार्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मानसिंह मेहरा करेंगे।