पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंजारा पेबल वे में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बंजारा पेबल-वे में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंजारा पेबल-वे में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

होशंगाबाद| औद्योगिकक्षेत्र स्थित बंजारा पेबल-वे में बुधवार को विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। बंजारा पेबल-वे के संचालक मुकेश श्रीवास्तव एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में संजय रायकवार, कमलेश ठाकुर, प्रिंस मेहरा, मोहित दुबे, ब्रजकुमार, विजय सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

साउथ इंडियन डिसेस की धूम होटल श्री-निवास पर

इटारसी| रेलवेस्टेशन के ठीक सामने ठहरने एवं खाने की सर्वोत्तम व्यवस्था के साथ शुरु हुए होटल श्री-निवास द्वारा अपना एक साल पूरे होते ही पूरे क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में होटल श्रीनिवास ने महानगर से बुलाए स्पेशल कुक जिन्हें साउथ इंडियन आयटम में महारत हासिल है विशेषकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्कूल, कालेज एवं यंगस्टर की भीड़ होटल श्रीनिवास में लगी हुई होटल में बैठने की विशेष व्यवस्था के कारण समाज के सभी वर्गो की पहल पसंद होटल श्रीनिवास बन गया है। होटल में डोसा, उत्तपम, इडली, सांभर बड़ा, सांभर की बहुत ही उत्तम एवं हाईजनिक क्वालिटी की डिसेस ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार दी जा रही है। होटल श्रीनिवास में विभिन्न क्लबों एवं अनेक प्रकार की किटी पार्टी का भी विशेष पैकेज की व्यवस्था भी होटल श्रीनिवास पर है। खाने में चार तरह की थाली है एवं बडा़ई पूरी है, पंजाबी खाने में सभी तरह की सब्जियां बनाई जा रही है। स्पेशल आर्डर पर शुद्ध घी में बाफला, चूरमा, इमरती, जलेबी आिद बनाई जाती है। होटल में पार्सल सुविधा उपलब्ध है।

सीवी रमन आईटीआई में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई

होशंगाबाद| सीवीरमन आईटीआई में विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुधीर निगम प्राचार्य एवं श्रीवास्तव जी शासकीय आईटीआई होशंगाबाद, पवन झा प्रोप्राइटर पवन इंडस्ट्रीज शामिल हुए। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए अपना अमूल्य मार्गदर्शन देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर संस्थान में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत विवेक भदौरिया, राजेश पचलानिया, राहुल ठाकुर द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन नारायणदास कुशवाहा एवं मंच संचालन हरिओम दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था संचालक विवेक भदौरिय