पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्गों को सम्मान देने और युवाओं को प्रोत्साहन से बढ़ता है समाज: अग्रवाल

बुजुर्गों को सम्मान देने और युवाओं को प्रोत्साहन से बढ़ता है समाज: अग्रवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजके उत्थान के लिए एकजुटता और समाज के सदस्यों की सक्रियता पहली प्राथमिकता है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक हरिनारायण अग्रवाल ने श्री विश्वकर्मा धर्मशाला में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे होशंगाबाद से आए लखनलाल मालवीय ने कहा कि जिस समाज में बुजुर्गों को सम्मान और युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है वह समाज अबाध गति से आगे बढ़ता है। श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन के तत्वावधान में श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता दीपक हरिनारायण अग्रवाल, होशंगाबाद समाज अध्यक्ष लखनलाल मालवीय, तुकाराम मालवीय, अर्जुन मालवीय और पूर्व प्राचार्य जीपी मालवीय उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज के मेघावी स्टूडेंट्स और बुजुर्ग सदस्यों का सम्मान किया गया।

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर मालवीयगंज स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में सुबह 8 बजे से भगवान विश्वकर्मा का अभिषेक किया गया। समाज के सदस्यों ने हवनकुंड में आहुतियां छोड़कर जन कल्याण और विश्वशांति की प्रार्थना की। हवन पूजन के बाद समाज के मेघा वी स्टूडेंट्स और बुजुर्गों का सम्मान हुआ। बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले अमित मालवीय, मृदुल मालवीय, प्राची मालवीय, रुचि मालवीय का सम्मान हुआ। समाज के वरिष्ठ सदस्य नर्मदाप्रसाद मालवीय, नंदलाल ठेकेदार, नवीन विश्वकर्मा, श्रीराम मालवीय, शांति देवी मालवीय, राधा बाई मालवीय को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।