पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होशंगाबाद स्टेशन पर भी रुकेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

होशंगाबाद स्टेशन पर भी रुकेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्यौहारके सीजन में पुणे से लखनऊ के बीच चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन होशंगाबाद स्टेशन पर भी रुकेगी। अभी तक इस ट्रेन का इटारसी स्टॉपेज था। साथ ही यह ट्रेन पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक चक्कर भी लगाएगी। रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन की तिथि घोषित कर दी है। होशंगाबाद स्टेशन पर इस ट्रेन का 12 बार स्टॉपेज दिया गया है। जिसमें अप-डाउन दोनों शामिल है। लखनऊ की ओर जाने वाली पहली ट्रेन 24 सितंबर और आखरी ट्रेन 12 नवंबर की दोपहर 12.36 बजे होशंगाबाद पहुंचेगी। जबकि पूणे की ओर जाने वाले पहली ट्रेन 26 सितंबर आखरी ट्रेन 13 नवंबर को स्टेशन पहुंचेगी। स्टेशन प्रबंधक आरपी मगरैय्या ने बताया कि त्यौहार के सीजन को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए है। पूणे से चलकर लखनऊ की ओर जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन (01451) 24 सितंबर, 1, 28 और 31 अक्टूबर, 5 12 नवंबर को दोपहर 12.36 बजे होशंगाबाद पहुंचेगी। ट्रेन की वापसी 26 सितंबर, 3, 22, 29 अक्टूबर, 6 13 नवंबर को होगी। यह ट्रेन रात्रि 8.38 बजे स्टेशन पहुंचेगी। श्री मगरैय्या ने बताया कि शहर के सामाजिक संगठन नागरिकों की मांग पर ट्रेन का स्टॉपेज दिया गया है। क्योंकि इस ट्रेन की सीजन में पिछले लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। कई बार स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों ने भी रेलवे को पत्र लिखा था।