- Hindi News
- \"नवरात्र के समय स्कूलों में हो परीक्षाएं\'
\"नवरात्र के समय स्कूलों में हो परीक्षाएं\'
होशंगाबाद| बजरंगदलके कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में नवरात्र पर्व पर सभी स्कूलों में किसी भी तरह की परीक्षाओं का आयोजन नहीं करने की मांग की। इसके कारण हिंदू बच्चे त्योहार नहीं मना पाते हैं। उनके संस्कारों में कमी रही है। नवरात्र में आयोजित होने वाले गरबे के कार्यक्रमों के गीतों में मर्यादाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। कोचिंग स्कूलों के सामने छेड़छाड़ करने वाले तत्वों से निपटा जाए। इस दौरान बजरंगदल के नगर मंत्री दिनेश यादव, नगर संयोजक राहुल पटवा सहित अन्य मौजूद थे।