पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल 12 बजे से शुरु होगा नाम निर्देशन पत्रों का वितरण

कल 12 बजे से शुरु होगा नाम निर्देशन पत्रों का वितरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासहकारी बैंक के संचालक मंडल चुनाव के लिए 16 सितंबर से नाम निर्देशन पत्रों का वितरण शुरु हो जाएगा। दो दिन तक दोपहर 12 से शाम के 4 बजे तक नाम निर्देशन पत्र बांटे जाएंगे। तीसरे दिन 18 सितम्बर को 4 बजे तक भरे गए पत्रों को जमा भी करना होगा। 20 सितम्बर को 11 से 3 बजे तक नाम वापसी होगी। इसी दिन चार बजे के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा और उम्मीदवारों को चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 24 सितम्बर को 1 से 3 बजे तक दो घंटे वोटिंग होगी। इसी दिन 4 बजे से मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित होंगे। जिला अंकेक्षण अधिकारी चुनाव सहायक वीआर दुबे ने बताया कि रिक्त स्थानों पर सहयोजन की कार्रवाई 25 सितम्बर को की जाएगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सोसाइटियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की सूचना 26 को दी जाएगी और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शेष प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए 30 सितम्बर को 12 से 1 बजे तक वोटिंग होगी।

संचालक मंडल के चुनाव में नाम निर्देशन पत्र भरने के एक दिन पहले तक यानि 16 सितम्बर की शाम तक अपात्र सदस्य बकाया राशि जमा कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेता है, तो उसे पात्र माना जाएगा है। ऐसे सदस्य संचालक मंडल के चुनाव में केवल वोटिंग कर सकते हैं बल्कि चुनाव भी लड़ सकते हैं।