आधे घंटे बाद कार से निकाले गए डॉ.मालवीय
डाॅक्टर मालवीय का इलाज करते डॉक्टर।
टक्कर के बाद डॉ. मालवीय कार में इस तरह फंसे रहे।
नगर संवाददाता|होशंगाबाद
रोहनागांव के केवलारी नदी के मोड़ के पास सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर बस में सीधे टकरा गई। बस और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरदा की ओर जा रही बस का सामने का टायर बस से पीछे की ओर दब गया। सोमवार को दरअसल डोलरिया सरकारी अस्पताल में डॉपलर मशीन दान करके डॉ.श्रवण मालवीय, डॉ.श्रुति मालवीय और उनका ड्राइवर वापस लौट रहा था। लेकिन बीच रास्ते में कार-बस की टक्कर हो गई।
हादसे में मालवीय अस्पताल के डॉ.श्रवण मालवीय और उनकी प|ी डॉ.श्रुति मालवीय को गंभीर चोटें आई हैं। डॉ.श्रवण मालवीय के पैर में छह जगह फ्रैक्चर हुए हैं, श्रुति मालवीय के एडी के पास मामूली चोट आई है। पीछे की सीट पर बैठा ड्राइवर सुरक्षित है। डॉ. श्रवण मालवीय के पिता डॉ. बीएम मालवीय ने बताया डोलरिया सरकारी अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ को डॉपलर मशीन चलाने का प्रशिक्षण उनके अस्पताल में दिया गया था। उन्होंने उस अस्पताल में इस मशीन को डोनेट करने को कहा था। सोमवार को डॉ.श्रवण और श्रुति मालवीय मशीन देने के लिए गए हुए थे। डोलरिया से लौटते समय गाड़ी पर नियंत्रण खोकर बस में जा घुसे। उन्होंने बताया कि डॉ.श्रवण के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुए हैं। वहीं डॉ.श्रुति के एडी के पास फ्रैक्चर आया है। दोनों को स्थानीय एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार रोहना के पास हुए हादसे में बस के 9 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक मामला करीब सुबह 9.30 बजे का है।