- Hindi News
- सतपुड़ा में बारहसिंगा की शिफ्टिंग अधर में
सतपुड़ा में बारहसिंगा की शिफ्टिंग अधर में
^सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बारहसिंगा लाने के लिए पिछले कई सालों से प्रयास चल रहे हैं। लेकिन सुरक्षा अन्य तकनीकी कारणों से शिफ्टिंग में दिक्कतें रही हैं। अभी केंद्र ने बारहसिंगा के सतपुड़ा में शिफ्टिंग की अनुमति नहीं दी। सतपुड़ा में बारहसिंगा वन विहार में सफल शिफ्टिंग के बाद ही पाएंगे।^ आरपीसिंह, संचालकसतपुड़ा टाइगर रिजर्व होशंगाबाद
बारहसिंगा के लिए बनाए बाड़े में लगने लगी जंग
बारहसिंगाके रहने के लिए बोरी रेंज में तीन साल पहले डेढ़ हजार हेक्टयेर क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक बाड़ा बनाया गया था। यह बाड़ा 80 लाख रुपए से ज्यादा की लागत में बना था, लेकिन अब इसमें भी जंग लगने लगी है। बारहसिंगा के रहवास लायक बाड़े में साल के पेड़, नमी मुक्त क्षेत्र घास के मैदानों का विस्तार भी किया गया था। अब बाड़े में जंगली अनुपयोगी घास ही देखने को मिलती है।
1862में देनवा नदी के किनारे दिखे थे बारहसिंगा
हार्डग्राउंड बारहसिंगा की उप प्रजाति (जो अब 300 है) कान्हा में ही पाई जाती है। बारहसिंगा के लिए वर्तमान सीसीएफ एसएस राजपूत ने 8 साल पहले सतपुड़ा में विस्थापन का प्रस्ताव बनाया था। इसके अलावा सन् 1862 में पचमढ़ी आए जेस फार्सिथ ने अपनी किताब में हाईलैंड सेंट्रल ऑफ इंडिया में भी देनवा किनारे बड़ी संख्या में बारहसिंगा दिखने की बात लिखी थी।
नगर संवाददाता| होशंगाबाद
सतपुड़ाटाइगर रिजर्व कान्हा रिजर्व से आने वाले वाले बारहसिंगा के शिफ्टिंग की राह पिछले 4 साल से देख रहा है। लेकिन अब भोपाल के वन विहार पर सतपुड़ा के बारहसिंगा शिफ्टिंग की आस थम गई है। केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्रालय ने सतपुड़ा में बारहसिंगा के शिफ्टिंग की अनुमति पर रोक लगा दी है। केंद्र ने वन विहार में बारहसिंगा की सुरक्षित शिफ्टिंग करने के बाद ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में शिफ्टिंग की बात पर विचार करने को कहा है। हाल ही में इसे लेकर दिल्ली में बैठक भी हुई है। जिसमें सतपुड़ा में बारहसिंगा को अनुमति तभी देने को कहा है कि जब वन विहार में बारहसिंगा शिफ्टिंग के बाद सुरक्षित रहवास करने लगेंगे। इस क्षेत्र का वातावरण बारहसिंगा पर क्या प्रभाव डाल रहा है यह देखा जाएगा। यदि बारहसिंगा वन विहार के वातावरण में रहने लायक स्थिति में जाएंगे तभी सतपुड़ा में बारहसिंगा के शिफ्टिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इधर केंद्र ने वन विहार में बारहसिंगा के शि