- Hindi News
- अब जासलपुर सब स्टेशन पर भी जमा होंगे बिजली बिल
अब जासलपुर सब स्टेशन पर भी जमा होंगे बिजली बिल
होशंगाबाद| ग्रामीणक्षेत्र के उपभोक्ताओं की परेशानी देखते हुए बिजली कंपनी बिल जमा केंद्र खोल रही है। यह केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों के सब स्टेशनों पर खोले जाने हैं। जिससे की उपभोक्ता को बिल जमा करने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़े और वो नियमित बिल जमा कर सकेंगे।
जिले में बिजली कंपनी ने प्रयोग के तौर जासलपुर सब स्टेशन पर सोमवार को बिल जमा केंद्र की शुरुआत की है। निमसाड़िया और कंपनी के कार्यपालन यंत्री पीएस सक्सेना ने सब स्टेशन के बिल जमा केंद्र का शुभारंभ किया। इसके बाद अन्य गांवों में भी केंद्र खोले जाएंगे। श्री सक्सेना ने बताया कि इस बिल जमा केंद्र में गांव के लोग बिल नियमित जमा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों को होशंगाबाद पहुंचकर या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से बिल जमा करना पड़ता था। इससे कई बार उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता अपने गांव के सब स्टेशन पर ही बिल जमा कर सकेंगे।