पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएलओ से पहले पहुंचे आब्जर्वर, दावा आपत्ति के आवेदनों को देखा

बीएलओ से पहले पहुंचे आब्जर्वर, दावा-आपत्ति के आवेदनों को देखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव के लिए तैयार की गई फोटोयुक्त मतदाता सूची पर सोमवार को दावा-आपत्ति मंगाने का अंतिम दिन था। इसके लिए शहर में मतदान केंद्रवार आवेदन लेने बीएलओ नियुक्त किए गए थे। लेकिन इनमें से 4 केंद्रों पर बीएलओ तय समय पर नहीं पहुंचे। जिसका खुलासा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय क्षेत्रों के लिए नियुक्त आब्जर्वर अखलेंदू अरजरिया द्वारा किए निरीक्षण में हुआ है। इनमें से 2 केंद्र एसएनजी गर्ल्स स्कूल में 10.05 और एसपीएम में 10.30 बजे के बाद बीएलओ पहुंच गए थे। लेकिन वार्ड नंबर 21 ग्वालटोली में बनाए गए चौथे केंद्र पर 11 बजे के बाद भी बीएलओ नहीं आए थे। बीएलओ के इस रवैये को देखने के बाद आब्जर्वर नाराज हो गए और उन्होंने ऐसे कर्मचारियों को फटकार लगाई। इसके बाद आब्जर्वर ने फेफरताल, ईदगाह, आदमगढ़, रसूलिया, पटवारी प्रशिक्षण केंद्र, पीडब्ल्यूडी, कोठी बाजार, सदरबाजार, पोस्ट ऑफिस आदि क्षेत्रों के केंद्रों का निरीक्षण किया। आब्जर्वर ने इन केंद्रों व्यवस्थाओं को देखा और दावा-आपत्ति के आवेदन लेेकर पहुंचने वाले मतदाताओं से बातचीत की। आब्जर्वर ने करीब दो घंटे तक तहसील ऑफिस में नगरीय निकाय चुनाव के कामों की समीक्षा की। उनके साथ तहसीलदार राजेंद्र पवार और सीएमओ पवन कुमार सिंह भी थे।