पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी मंत्री बांटेंगी किसानों को फसल बीमा की राशि

प्रभारी मंत्री बांटेंगी किसानों को फसल बीमा की राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| जिलेमें किसानों को फसल बीमा की राशि का वितरण प्रभारी मंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके लिए 20 सितंबर को कृषि उपज मंडी प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित होगा। सोमवार कलेक्टर संकेत भोंडवे ने टीएल की बैठक में कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में अधिकारियों को इसके दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें किसानों को खेती को लाभ का धंधा बनाने जागरुक किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में किसान क्रांति रथ के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में किसानों को बीमा राशि के प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट, फिशरमैन क्रेडिट कार्ड आदि भी दिए जाएंगे।