डॉ. रविकांत शर्मा होंगे नए सिविल सर्जन
डॉ. रविकांत शर्मा होंगे नए सिविल सर्जन
होशंगाबाद: जिलाअस्पताल के अब नए सिविल सर्जन के रुप में पैथोलॉजिस्ट डॉ.रवि शर्मा काम संभालेंगे। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक तौर पर काफी बड़े फेर बदल भी किए गए हैं। इसमें अब अस्पताल की कमान संभालने के लिए डॉ.शर्मा को भेजा जा रहा है। इसके पहले भी डॉ.शर्मा होशंगाबाद अस्पताल में 26 अक्टूबर 2010 से 21 अगस्त 2012 तक में सिविल सर्जन का काम संभाल चुके हैं।
डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि उन्हें आदेशों का वो जल्द ही होशंगाबाद में ज्वाइन कर लेंगे। इधर जिला अस्पताल में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ.बीआर अग्रवाल को दमोह के सीएस का प्रभार सौंपा गया है। फिलहाल डॉ.अग्रवाल लंबे समय से अवकाश हैं।
सस्पेंड होने के बाद भी ट्रांसफर हो गया
जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन को खरीदी के मामले में स्वास्थ्य आयुक्त ने जांच के बाद निलंबित कर दिया है। इसके बाद भी उनको सीएस नरसिंगपुर बनाकर ट्रांसफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि यह लिस्ट डॉ.सिंह पर निलंबन कि कार्रवाई होने के पहले ही हो गए थे। फिलहाल डॉ.सिंह को बहाल होने के बाद कहां का चार्ज दिया जाना है। यह प्रमुख सचिव के मार्ग दर्शन के बाद ही तय किया जा सकेगा, फिलहाल डॉ.सिंह को भोपाल के लिए जिला अस्पताल से रिलीव कर दिया गया है।