पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती को सड़क पर दो युवकों ने पीटा

युवती को सड़क पर दो युवकों ने पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके नारायण नगर में दो युवकों ने सड़क पर रोककर हाउसिंग बोर्ड की एक युवती के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला कायम कर जांच कल पर छोड़ दी थी, लेकिन एएसपी ने रात 10 बजे ही कार्रवाई करने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड निवासी युवती सोमवार को नारायण नगर से होकर जा रही थी, इस दौरान युवती को दोनों युवक गाड़ी से बार-बार कट मार रहे थे। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उतर कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में युवती ने अपने भाई के साथ आकर सिटी थाने में आरोपी आनंद परिहार और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर रिपोर्ट होने के बाद भी पुलिस ने देर रात तक मामले की छानबीन को शुरू ही नहीं की थी। टीआई एसएनसिंह मुकाती का कहना था कि शाम को मामले की कायमी कर ली गई है, बाकी की जांच मंगलवार को की जाएगी। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही रात को करीब 10 बजे एएसपी शशांग गर्ग ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश सिटी थाना प्रभारी को दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर में युवक को पकड़ने के लिए पहुंची, लेकिन आरोपी घर से फरार हो गए थे।

एएसपी श्री गर्ग ने बताया कि मेला देखकर युवती घर को लौट रही थीं, दो युवक कट मार रहे थे। जिसका उन्होंने विरोध किया तो युवक मारपीट करने लगे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।