- Hindi News
- ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा में रोमांचक मुकाबले हुए
ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा में रोमांचक मुकाबले हुए
होशंगाबाद: राजीवगांधी खेल अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता हुई। बालक-बालिका 16 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में खो-खो, हैंडबाल, बास्केटबाल और वालीबाल के मुकाबले हुए। खेल प्रतियोगिता में ब्लॉक की दस टीमों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
खो-खो और हैंडबाल के मुकाबले एसएनजी स्टेडियम में खेले गए। वहीं बास्केटबाल और वालीबाल के मैच कन्या स्कूल में हुए। जिला स्तरीय टीम में चयनित होने के लिए विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक खेल देखने को मिले। प्रतियोगिता बालिका वर्ग में खो-खो का मुकाबला रायपुर ने निमसाडिय़ा को हराकर जीता। बालक वर्ग में ब्यावरा ने रायपुर को हराकर फाइनल जीता। हैंडबाल का फाइनल बालिका वर्ग में निमसाडिय़ा ने जीता। बालक वर्ग में जासलपुर ने पांजरा कला को हराकर शानदार जीत दर्ज की। बास्केटबाल बालिका वर्ग में डोंगरवाड़ा ने रोहाना को हराया। वहीं बालक वर्ग में पवारखेड़ा ने डोंगरवाड़ा को हराकर फाइनल जीता। वालीबाल में कड़ी ठक्कर देते हुए बालिका वर्ग में निमसाडिय़ा ने रोहना को हराया। बालक वर्ग में ब्यावरा ने पवारखेड़ा को हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में खेल अधिकारी अरविंद इलियाजर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें आगे की प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत करने की सीख दी। एसएनजी स्टेडियम में समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। मैच में रेफरी मनोज झारिया, नरेंद्र बैन, आस्कर मोजिस, सचिन खंपरिया, श्रद्धा परोहा, प्रदीप चावरे, प्रीति मांझी, बख्तावर खान रहे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता 13 को होगी- ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता उपविजेता खिलाड़ी 13 दिसंबर को होशंगाबाद में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। बृजकिशोर पटेल ने बताया कि जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 11 दिसंबर को सोहागपुर में होगी।