पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच टीम बैठी रही, चले गए लेखापाल लिपिक

जांच टीम बैठी रही, चले गए लेखापाल लिपिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभाग में पूर्व जिला मलेरिया अधिकारी से पीपीओ के बदले घूस मांगने के मामले में मंगलवार को डीएचओ की टीम आरोपियों के बयान लेने सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची। पूर्व सोमवार को ही सूचना दिए जाने के बावजूद सिविल सर्जन बयान देने के लिए मौके पर मौजूद नहीं थे। वहीं आरोपी लेखापाल शशांक माने और मलेरिया विभाग के लिपिक रामसिंह पटेल दफ्तर छोड़कर चले गए। मजबूरी में डीएचओ डॉ.जीसी सोनी को अपनी टीम के साथ बिना बयान लिए ही जिला अस्पताल से वापस आना पड़ा। अब मंगलवार शाम को एक बार फिर से सिविल सर्जन डॉ.डीपी सिंह और दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही मामले के फरियादी को भी बयान देने के लिए बुलाया गया है। जांच अधिकारी डीएचओ डॉ.जीसी सोनी ने बताया कि मंगलवार को जांच के लिए क्लर्क मदन वर्मा के साथ सिविल सर्जन कार्यालय गए थे, लेकिन जांच के बीच से ही लेखापाल शशांक माने और लिपिक रामसिंह पटेल चले गए। इन सभी को 17 सितंबर को फिर से सीएमएचओ कार्यालय बुलाया गया है।