पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा अमले ने हटाया, फिर लग गई दुकानें

नपा अमले ने हटाया, फिर लग गई दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नपा अमले ने हटाया, फिर लग गई दुकानें

होशंगाबाद| नगरपालिकाने शहर की सड़कों और चौराहों से फल और सब्जी की दुकानों को हटाने का अभियान मंगलवार से फिर शुरू कर दिया। लेकिन हटाने के कुछ घंटों बाद ही फल और सब्जी विक्रेता वापस वहीं दुकान लगाए दिखे, जहां से उन्हें हटाया गया था। लेकिन नगरपालिका के अमले ने उन्हें फिर हटा दिया। नपा अमले की कार्रवाई रात 8 बजे तक चलती रही। एसडीएम राजेश साही और सीएमओ पवन कुमार सिंह की अगुवाई में नपा अमले ने सुबह 8 बजे से कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले सतरस्ते और फिर इब्राहिम चौक क्षेत्र से सड़क किनारे बैठने वाले फल और सब्जी विक्रेताओं को हटाया गया। फल वालों को नए बने फल बाजार में शिफ्ट कराया गया, तो सब्जी विक्रेताओं को कोठी बाजार स्थित फूलवती बाई जायसवाल स्कूल के पीछे बने सब्जी बाजार में भेजा गया। सीएमओ श्री सिंह ने बताया कि मंगलवार को समझाइश दी गई है, आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।