पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंहस्थ ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण ले रहे पुलिस जवान

सिंहस्थ ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण ले रहे पुलिस जवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहस्थ ड्यूटी के लिए प्रशिक्षण ले रहे पुलिस जवान

होशंगाबाद| उज्जैनके सिंहस्थ मेले की व्यवस्थाओं का जिम्मा होशंगाबाद का पुलिस बल भी संभालेगा। तैयारियों को लेकर उज्जैन में पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसके लिए जिले से 20 पुलिसकर्मियों के दल रवाना हो गए हैं। चयनित पुलिसकर्मी मेले के दौरान ड्यूटी करने के तौर-तरीके सीखेंगे। पांच दिनी प्रशिक्षण में जिले से अन्य पुलिस अधिकारियों के चयन की कवायद रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुख्यालय भोपाल द्वारा 20 हजार पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी उज्जैन में की गई है। दो साल पहले से ही पुलिस मुख्यालय ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। एएसपी अमृत मीना ने बताया कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को लेकर पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।