पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहुल और रोमिका ने जीते पदक

राहुल और रोमिका ने जीते पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राहुल और रोमिका ने जीते पदक

गांधीनगरमें 10 से 14 सितंबर तक हुई थी राष्ट्रीय स्पर्धा

होशंगाबाद|अखिलभारतीय बधिर क्रीड़ा परिषद नई दिल्ली द्वारा गुजरात के गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शहर के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण रजत पदक प्राप्त किये हैं। नर्मदा बधिर संघ द्वारा भेजे गए खिलाड़ियों में से राहुल लौवंशी ने तैराकी फ्री स्टाइल, बेक स्ट्रोक और रिले फ्री स्टाइल में तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं रोमिका गुप्ता ने बेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक और 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में कांस्य भी जीता है।