अधूरी सड़क को पूरी कराने की मांग
अधूरी सड़क को पूरी कराने की मांग
होशंगाबाद| महिमानगर के रहवासियों ने वार्ड की एक अधूरी सड़क को पूरा करने की मांग मंगलवार को जनसुनवाई में की है। वार्ड के सुरजीत सिंह परिहार ने बताया कि नगर पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार ने सड़क को अधूरा छोड़ दिया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।