- Hindi News
- जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रेडक्रॉस ने जुटाए 1.10 लाख रुपए
जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रेडक्रॉस ने जुटाए 1.10 लाख रुपए
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ आपदा झेल रहे लोगों की मदद के लिए शहरवासी आगे आए हैं। जिला रेडक्रास सोसायटी की बैठक में शहर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, होटल संचालक, मेडिकल स्टोर संचालक, सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने 1.10 लाख रुपए की सहायता राशि जमा की है। यह राशि रेडक्रॉस सोसाइटी के जरिए जिला प्रशासन तक पहुंच गई है और शीघ्र ही पीड़ितों की मदद के लिए भेजी जाएगी। मप्र जनअभियान परिषद ने भी एक दिन का वेतन जमा करने की घोषणा की है। शहर में काम कर रही विभिन्न समितियां भी आगे आईं हैं।
इन्होंनेदी मदद : राकेशफौजदार, गेलाराम वरियानी, अखिलेश चौकसे, ललित सोनी, सीबी राय सेवानिवृत्त कर्मचारी, सत्येंद्र फौजदार, डॉ. अतुल सेठा, डीएस दांगी लायंस क्लब, आशीष चटर्जी, दिनेश चतुर्वेदी, अध्यक्ष बंगाली समाज, प्राचार्य प्रेरणा कान्वेंट स्कूल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रोझड़ा, नर्मदापुर शिक्षा एवं जनकल्याण समिति, सर्वोदय उत्थान समिति, संज्ञा समिति सहित अन्य लोग संस्थाएं हैं जो मदद भेज रहे हैं।
यहांदे सकते हैं मदद
जिलारेडक्रास सोसायटी के सचिव ने बताया कि जो भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करना चाहते हैं वे एसबीआई के खाता क्रमांक 10902518515 में या जिला रेडक्रास कार्यालय प्रभारी शेर सिंह बड़कुर के पास नगद राशि जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।