- Hindi News
- नीतेश की मां ने फरार आरोपियों से बचाने लगाई एसपी से गुहार
नीतेश की मां ने फरार आरोपियों से बचाने लगाई एसपी से गुहार
होशंगाबाद माखननगरमें 8 सितंबर को हुए नीतेश कुचबंदिया हत्याकांड के आरोपियों का अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सका है। नीतेश की मां मीना बाई ने फरार आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए एसपी आईपी अरजरिया से जान बचाने की गुहार लगाई है। मीनाबाई की ओर से लिखित आवेदन मंगलवार को एसपी को दिया गया। मीना बाई ने बताया कि पिछले दिनों मेरे पुत्र नीतेश की हत्या कर दी गई थी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। आरोपियों से पूरे परिवार को खतरा बना हुआ है। एसडीओपी इडला मौर्य ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें कार्रवाई कर रही हैं।