पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब बुकलेट से निशक्त चुन सकेंगे जीवन साथी

अब बुकलेट से निशक्त चुन सकेंगे जीवन साथी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11 मार्च को होशंगाबाद में होगा विवाह समारोह

सिटीरिपोर्टर|बैतूल

अविवाहितनिशक्त युवक-युवतियों को अपना जीवन साथी चुनने के लिए अब भागदौड़ और मशक्कत नहीं करनी होगी, दरअसल इनके विवाह आसानी से करवाने के लिए प्रशासन ने बुकलेट बनवाई है।

निशक्त युवक-युवतियां जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में यह बुकलेट देख सकेंगे, विवाह के लिए वे अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा सकेंगे। जिले में इस समय 24 हजार 53 निशक्त हैं। इनमें से लगभग 40 प्रतिशत युवक-युवतियां हैं। विवाह के लिए जीवन साथी तलाशने में उन्हें काफी परेशानियां होती हैं। इनके लिए बुकलेट बनाई गई है। पहली बार ऐसी पहल हुई है। इस बुकलेट में विवाह योग्य 350 युवक-युवतियों के बायोडाटा हैं। प्रत्येक के फोटोग्राफ के आगे नाम, जाति, आयु, निशक्तता का प्रकार, व्यवसाय, शिक्षा, पता और मोबाइल नंबर हैं।



युवक-युवतियां यह बुकलेट जिला अस्पताल परिसर में स्थित जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में देख सकते हैं। इसके साथ ही वे विवाह के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन 20 तक

जिलाविकलांग पुनर्वास केंद्र की एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर सिल्विया रघु ने बताया कि 11 मार्च को होशंगाबाद में निशक्तों का सामूहिक विवाह सम्मेलन है। जिले के निशक्त जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में बुकलेट देखने के साथ रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। निशक्तता प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, समग्र आईडी, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ प्रस्तुत करते हुए उन्हें 20 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाने होंगे।

पहली बार पुस्तिका बनाई

^शासनकी ओर से पहली बार निशक्त युवक-युवतियों की परिचय पुस्तिका बनाई गई है। 11 मार्च को निशक्तों का सामूहिक विवाह समारोह संभागीय मुख्यालय होशंगाबाद में आयोजित किया जा रहा है। -सिल्विया रघु, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र