पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भेल भोपाल की विजयी शुरुआत

भेल भोपाल की विजयी शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेलभोपाल ने सीहोर जिला को 33-22 से हराकर 31वीं मप्र यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में विजयी शुरुआत की है।

भेल खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के बालक वर्ग के अन्य मैचों में उज्जैन कार्पोरेशन ने रतलाम जिला को 65-25, रीवा जिला ने विदिशा जिला को 33-15, जबलपुर कार्पोरेशन ने ग्वालियर जिला को 26-15, इंदौर जिला ने मुरैना जिला को 52-35, रतलाम जिला ने गुना जिला को 35-28, इंदौर कार्पोरेशन ने ग्वालियर कार्पोरेशन को 39-38, उज्जैन कार्पोरेशन ने विदिशा जिला को 46-26, सतना जिला ने रीवा जिला को 43-17, इंदौर जिला ने सीहोर जिला को 34-17 और साई भोपाल ने जोफ जबलपुर को 50-25 से शिकस्त दी। भेल खेल प्राधिकरण और भेल स्पाेर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में भोपाल कार्पोरेशन ने रीवा जिला को 24-2, भोपाल जिला ने रीवा जिला को 41-4, इंदौर कार्पोरेशन ने गुना को 20-00, ग्वालियर कार्पोरेशन ने आरसीसी भोपाल को 38-25, एसटीसी जबलपुर ने सीहोर जिला को 45-2, इंदौर कार्पोरेशन ने होशंगाबाद को 38-24 और आरसीसी भोपाल ने उज्जैन कार्पोरेशन को 18-14 से शिकस्त दी। मैच के दौरान भेल के महाप्रबंधक और प्राधिकरण के अध्यक्ष बीएल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

भेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बॉस्केट करने का प्रयास करते खिलाड़ी।