सांई आईएएस एकेडमी ने पुन: रचा इतिहास
होशंगाबाद| सदरबाजार कलेक्ट्रेट रोड स्थित सांई आईएएस एकाडमी ने म.प्र. में दोनों परीक्षा परिणामों मेंं पुन: इतिहास रच दिया है। म.प्र. में सब इंस्पेक्टर 2014 और पीएससी 2013 (डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी) परीक्षा परिणाम हाल ही में घोषित हुए हैं। सांई आईएएस अकादमी के छात्रों ने ओम बड़कुल सर के मार्गदर्शन में जहां 9 छात्रों ने सब इंस्पेक्टर परीक्षा में क्वालीफाई किया 2 छात्र सब इंस्पेक्टर एवं 1 छात्र सूबेदार पद पर चयनित हुए। संस्था के संचालक ने बताया कि पीएससी 2013 के शनिवार को घोषित परिणाम में लगभग 28 छात्रों का उच्च प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है जो पूरे म.प्र. में प्रतिशत पर आधारित सबसे बड़ी सफलता दिलाने वाला सर्वोच्च संस्थान बन गया है। जिसका कारण ओम बड़कुल सर के सटिक मार्गदर्शन में \\\'मास्टर माइंड तकनीक से प्रतियोगिता परीक्षा में पढ़ाई का तरीका है जो कम समय में विशिष्ठात्मक तारकिक विश्लेषण द्वारा सफलता प्राप्त होती है। यह एकमात्र संस्थान है जहां आईएएस, पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा सी-सेट के संपूर्ण सिलेबस एसटीएससी एक्ट 1989 मानव अधिकार अधिनियम 1993 सिविल संरक्षण अधिकार अधिनियम 1956 के साथ तथा मुख्य परीक्षा के संपूर्ण पेपर व्याख्यात्मक और विश्लेषात्मक तकनीक के द्वारा तैयारी कराई जाती है।